Jandar Cheezon ki Shuruat
पिता के पत्र पुत्री के नाम पत्र श्रंखला के माध्यम से लेखक स्वर्गीय पण्डित जवाहरलाल नेहरु ने अपनी पुत्री इन्दिरा को प्रकृति की विलक्षण अभिवृति , विभिन्न मानव समूहों के संघटन और विघटन , विश्व सभ्य्ताओं के उद्भव एवं क्रमिक विकास , संस्कृति , धर्म , सत्ता के उत्तरोत्तर विकास और विभिन्न रोचक विषयों की जानकारी दी है। इस कार्यक्रम में चर्चा की गई है कि पृथ्वी में जीवन का आविर्भाव कैसे हुआ और इसके लिए प्रकृति में किन अनुकूल तत्वों और पर्यावरण की आवश्यकता थी।