Select any of the filter or use search bar to find eResources
NATKHAT DAMROO
यह कार्यक्रम बच्चों को इस बात के लिए उत्प्रेरित करता है कि माता पिता , बड़ों और शिक्षकों की बात को सुनकर उसे अनसुनी न करें यह कार्यक्रम डमरू नामक शेर के एक बच्चे की है जो बिना अपने माता पिता को बताये घूमने निकल जाता है और शिकारियों के जाल में फंस जाता है और उसे सर्कस में बेच दिया जाता है . बाद में उसके माता पिता उसे छुडा लेते हैं .
NIPTARA KOODE KA
यह कार्यक्रम बच्चों को प्रोत्साहित करता है कि वे घरेलू और सामुदायिक स्वच्छता पर ध्यान दें । बच्चों को कूड़े के विभिन्न प्रकारों की जानकारी विस्तार से नाटक के माध्यम से दी गई है ।
NRITYANGANA SUDHA CHANDRAN
यह कार्यक्रम सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुधा चंद्रन के जीवन वृत्त पर आधारित है जिसमें उनके जीवन के संघर्ष को बड़े की मार्मिक ढंग से उकेरा गया है और उनकी कला के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों की चर्चा की गई है .
PED HAMARE DOST
यह कार्यक्रम बच्चों को पर्यावरण और वन्य संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है तथा हमारे जीवन और पारिस्थितिकी में पेड़ों की भूमिका संक्षेप में बताता है . कार्यक्रम सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण की ज़रुरत पर बल देता है ।
PONGAL
फसलों की कटाई का अवसर किसी उत्सव से कम नहीं होता है । यह भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग नाम से बड़े धूम धाम से मनाया जाता है । पोंगल दक्षिण भारत के मनोरम राज्य तमिलनाडु का जाना माना त्योहार है जो फसलों की कटनी के समय बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है ।
SABSE SUNDAR LADKI
ये कार्यक्रम कक्षा 7 की हिंदी की पाठ्यपुस्तक दूर्वा के एक पाठ पर आधारित है । इस कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया है इंसान अच्छे कार्यों से सुंदर या बुरा होता है शरीर से नहीं ।
TOPI
ये कार्यक्रम कक्षा 8 की हिंदी की पाठ्यपुस्तक वसंत के एक पाठ पर आधारित है I इस कार्यक्रम के माध्यम से (कपडा )टोपी बनाने में किस किस की मदद लेनी पड़ती है और कैसे बनाया जाता है बताया गया है
VAH SUBAH KABHI TO AAYEGI
यह कार्यक्रम कक्षा नौ की हिन्दी पाठ्यपुस्तक के एक पाठ पर आधारित है . इस कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी के पश्चात उसके दुष्परिणामों की चर्चा की गई है और बताया गया है कि इस भीषण औद्योगिक त्रासदी ने लोगों के जीवन को कितनी बुरी तरह से प्रभावित किया और वे किस प्रकार बेबस जीवन जी रहे है
AATMTRAN
इस कविता कक्षा दस के पाठ्यक्रम में है जो महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखी गई थी । इस कविता में कवि मनुष्य को भगवान के प्रति विश्वास बनाए रखने का संदेश देता है और कवी ने इस बात का वर्णन किया है कि ईश्वर केवल उनकी सहायता करते हैं, जो खुद अपनी सहायता करने की कोशिश करते हैं।
TODO
इस कविता कक्षा बारह के पाठ्यक्रम में है जो कवि रघुवीर सहाय द्वारा रचित है।इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि किस तरह से एक बंजर भूमि को उपजाऊ भूमि बनाया जा सकता है। कवि प्रकृति के माध्यम से मानव ह्रदय में व्याप्त बंजर भूमि को समाप्त कर उसमें कुछ नहीं विचारधारा उत्पन्न करना चाहते हैं।
Baaz aur Sanp
यह कार्यक्रम हिन्दी की पाठ्य पुस्तक दूर्वा के एक पाठ पर आधारित है जिसमें बाज और सांप पात्र हैं और उनके संवाद द्वारा यह लक्षित किया गया है कि मनुष्य को नम्रता और यथार्थ के साथ ही जीवन में आगे बढना चाहिए . अपने बारे में मिथ्या विचार पतन का कारण बनता है .
Kaise Banta hai Radio Natak
अभिव्यक्ति और माध्यम नामक पाठ्य पुस्तक के एक पाठ पर आधारित यह कार्यक्रम रोचक संवादों के द्वारा जानकारी देता है कि रेडिओ नाटक कैसे बनता है . रेडिओ माध्यम में देखा नहीं जा सकता , सिर्फ सुना जा सकता है इसलिए इसमें ध्वनि प्रभाव और ऐसे संवादों और भूमिका निर्वहन की ज़रुरत होती है जिससे श्रोताओं को ध्वनि माध्यम से ही जीवंत श्रवण दिया जाए .